फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सदस्यता अभियान के लिए लोगों में उत्साह : जेपी दलाल

Wed, 04 Dec 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विनायक रिसोर्ट में मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा के प्रतिष्ठान पर आईएएस बनी जया शर्मा को बधाई देते प
विज्ञापन
बहल। प्रदेश के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सदस्यता अभियान चला रही है। इसके लिए लोगों में उत्साह है। लोहारू विधानसभा क्षेत्र में 6 दिसंबर तक भाजपा सदस्यता का आंकड़ा 20 हजार से पार कर जाएगा। दलाल कस्बे के विनायक रिसोर्ट में मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने आईएएस बनीं जया शर्मा को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि वे अपने कर्तव्य का सही ढंग से निर्वाहन करें और विकसित राष्ट्र के सपने को साकार करने में सहयोग करें। जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा बनाई गई जनकल्याण की नीतियों से लोगों में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा द्वारा नए सदस्य जोड़ने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मंडल प्रधान सुनील शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि महमिया, सरपंच साधूराम पनिहार, पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल, अजय बिधनोई, पवन शर्मा सुरपुरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें