फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे से हटाया अतिक्रमण, सामान जब्त

विज्ञापन
फुटापाथ से दुकानदारों का सामान उठाते एनएचएआई के अधिकारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नेशनल हाईवे पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों शुक्रवार को कार्रवाई की गई। एनएचएआई अधिकारियों ने हाईवे पर कब्जा जमाने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। इस दौरान दुकानदारों को भी चेतावनी दी कि भविष्य में एनएचएआई के दायरे से बाहर ही अपना सामान रखें।
विज्ञापन

दरअसल धुंध में सड़क हादसों से बचाव के लिए एनएचएआई के अधिकारियों ने सड़क की हद में सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों पर शिकंजा कस दिया। एचएचएआई के कनिष्ठ अभियंता नारायण की टीम ने शहर के सरकुलर रोड पर पत्थर विक्रेताओं व रेती रोड़ी डालकर कब्जा जमाने वालों पर कार्रवाई की। कई दुकानदारों का निर्धारित दायरे से बाहर रखा सामान भी जब्त किया। इस दौरान एचएचएआई अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी दुकानदार या व्यक्ति हाईवे की हद में सामान रखकर अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब होगा कि हाईवे पर अतिक्रमण की वजह से धुंध के मौसम में हादसे हो जाते हैं, इसी से बचने के लिए अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ मुहिम चलाई।
हाईवे पर हटे अवैध होर्डिंग्स
नेशनल हाईवे के डिवाइडरों पर अवैध होर्डिंग्स भी हादसों की वजह बन रहे हैं। इसी को लेकर अमर उजाला ने मुहिम चलाई थी, जिसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने भी डिवाइडर के स्ट्रीट पोल पर लगाए गए। अवैध होर्डिंग्स को हटाने का कार्यक्रम शुरू कर दिया। हाईवे के डिवाइडरों पर अवैध होर्डिंग्स व बोर्ड लगाने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

आगे भी होगी कार्रवाई
हाईवे के निर्धारित दायरे में अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग ने मुहिम चलाई है। इस दौरान काफी दुकानदारों को सामान हाईवे के दायरे से हटाने की सख्त हिदायतें दी हैं और कुछ दुकानदारों का भी सामान जब्त किया है। चेतावनी के बाद भी अगर कोई दुकानदार हाईवे पर अतिक्रमण करता है तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-नारायण, जेई, दिल्ली-पिलानी नेशनल हाइवे 709ई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें