फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: गांव खानक में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़; एक आरोपी के कमर मे लगी गोली, 15 गायें बरामद

Tue, 14 Nov 2023 10:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, तोशाम (हरियाणा)

सार

भिवानी में गो-तस्करों और पुलिस को बीच हुई मुठभेड़ में गो-तस्करों द्वारा तीन फायर पुलिस पर किए गए, वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायर किए गए। इस जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर जिला नूंह निवासी इकबाल के कमर में गोली लगी है जिसको पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की 15 गायें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव खानक के पास मंगलवार सुबह पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक गो-तस्कर के कमर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। वहीं, दो अन्य घायल गो-तस्कर सामान्य अस्पताल भिवानी में उपचाराधीन हैं। एक गो-तस्कर को पुलिस ने काबू कर लिया गया है और दो गो-तस्कर भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार कैंटर को गोकशी के लिए ले जाया जा रहा था। जिसमें 16 गायों को भर रखा था। पुलिस 15 गायों को मुक्त करवाकर गोशाला तोशाम में छोड़ दिया गया है। इनके अलावा एक गाय की मौत हो चुकी थी। बताया रहा है कि मुठभेड़ में गो-तस्करों द्वारा तीन फायर पुलिस पर किए गए, वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायर किए गए।

इस जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर जिला नूंह निवासी इकबाल के कमर में गोली लगी है जिसको पीजीआई रोहतक भेज दिया गया है। दो गो-तस्कर सोहना वासी आरिफ व आमीन सामान्य अस्पताल भिवानी में दाखिल करवाए गए हैं। एक गो-तस्कर आसिफ को पुलिस ने काबू कर लिया गया है। वहींं, दो गो-तस्कर भागने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें