फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: 20 मई को होने वाली हड़ताल के कर्मचारियों ने की बैठक

Sat, 10 May 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की कार्यकारिणी बैठक शुक्रवार को शिक्षा बोर्ड कैंपस स्थित संगठन कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान सत्यवीर स्वामी ने की और मंच का संचालन महासचिव सोमवीर सिंह पूनिया ने किया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी की बैठक में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बोर्ड कर्मचारियों की सहभागिता पर चर्चा की गई। इसके अलावा बोर्ड संस्था के भविष्य को लेकर भी विभिन्न मुद्दों पर से विचार-विमर्श हुआ।
इस दौरान मुख्य तौर पर हरियाणा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त विभिन्न राजकीय विद्यालयों को केंद्र सरकार की ओर से मॉडल संस्कृति स्कूल व पीएमश्री योजनाओं के नाम सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता दिए जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने विरोध व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस मुद्दे को लेकर अपना रुख नहीं बदलती है तो हड़ताल की चिंगारी एक बड़े आंदोलन में तबदील होगी।
विज्ञापन

बैठक में फैसला लिया गया कि बोर्ड के सभी कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होंगे। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान देवेंद्र सिंह, जोगेंद्र, भारतदीप, अशोक लांबा, अंजुबाला, संदीप कुमार, अनूप खेदड़, अरुण कुमार मौजूद रहे।

10 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत स्थगित

भिवानी। जिले में 10 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और सुरक्षा के चलते आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत 10 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन यह राष्ट्रीय लोक अदालत पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव और सुरक्षा की दृष्टिगत आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें