फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के विरोध के बावजूद टावर लगाने पहुंचे अधिकारी, बुलाई पुलिस, हुआ हंगामा

विज्ञापन
टावर लगाने का विरोध करते ग्रामीणों को रोकते पुलिसकर्मी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। क्षेत्र के गांवों में पावर ग्रिड कारपोरेशन द्वारा लगाए जा रहे टावर के विरोध में रविवार को गांव हालुवास के ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन के अधिकारी जबरन टावर व लाइन बिछाने के काम में लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने रविवार जब इसका विरोध किया तो पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारियों ने पुलिस बुला ली और कार्य जबरन जारी रखा। जिस पर हंगामा हुआ। इस बीच ग्रामीणों व पुलिस के बीच भी करीब डेढ़ घंटे तक तीखी नोक-झोंक हुई। ग्रामीणों के विरोध और हंगामा बढ़ता देख अधिकारियों को काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राकेश आर्य, कांग्रेस नेता अमर सिंह हालुवास व पूर्व जिला पार्षद रामकिशन हालुवास ने कहा कि अधिकारी जबरन किसानों की भूमि पर टावर लगाने का काम कर रहे हैं। राकेश आर्य ने बताया कि गांव हालुवास के एक व्यक्ति के पांच सौ वर्ग गज के प्लाट में जबरन टावर लगाया जा रहा था। जबकि अधिकारी किसानों को केवल खड़ी फसल का मुआवजा देने की बात कह रहे थे। जिस प्लाट में टावर लगाया जा रहा था, वहां कोई फसल ही नहीं थी। ऐसे में पांच करोड़ कीमत के प्लाट में अधिकारी बिना किसी मुआवजा के टावर खड़ा कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद हुआ। किसान ने विरोध किया तो पावर ग्रिड अधिकारियों ने पुलिस बुला ली। राकेश आर्य ने बताया कि पावर पोल लगाने के मामले सोमवार को अदालत में सुनवाई है। इसके बावजूद भी पावर ग्रिड कारपोरेशन के अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। किसानों को उनकी जमीन का न तो उचित मुआवजा दिया जा रहा है और न ही उनकी किसी बात को सुना जा रहा है। इस मामले में 18 जनवरी को सुबह नौ बजे गांव हालुवास में पंचायत होगी। किसानों के साथ जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें