फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के 27 गांवों में इस बार होंगी महिला सरपंच

विज्ञापन
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में ड्रा निकलवाते हुए अधिकारी। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी खंड के गांवों में इस बार 27 महिला सरपंच होंगी, जिनमें छह एससी कैटेगरी से होंगी। मंगलवार को इसके लिए ड्रॉ निकाला गया, जिसमें तय हुआ कि कौन से गांव से महिला सरपंच होंगी और किस गांव में एससी कैटेगरी से महिला सरपंच चुनी जाएंगी। इसके अलावा अन्य विभिन्न कैटेगरी का भी चयन किया गया। एसडीएम सुरजीत सिंह की देखरेख में यह प्रक्रिया चली।
विज्ञापन

भिवानी ब्लॉक एससी रिजर्व के प्रतिशत के आधार पर 16 गांवों में से मंगलवार को हुए पर्ची ड्रा में छह गांवों का चयन किया गया। इनमें अब एससी वर्ग की महिला सरपंच होंगी। इन गांवों में बीरण, रूपगढ़, जताई, धिराणा माजरा देवसर, कलिंगा पाना सवाई, नंदगांव शामिल है।
जनरल महिलाओं के लिए 32 में से 21 गांव चयनित
32 गांवों में 21 ऐसे का चयन करना था जो जनरल महिला आरक्षित होंगे। इनमें कालूवास, नाथुवास, खरक खुर्द, नौरंगाबाद, धनाना द्वितीय, खरक खांडयान पाना, चांग, बड़ाला, सैय, फूलपुरा, निमड़ीवाली, दिनोद, झरवाई, खरक राजान पाना, ढाणी हरसुख, कोहाड़, मधमाधवी, हालुवास, खरक कलां, धिराणा कलां शामिल है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति सरपंच और सामान्य महिला सरपंच पद के लिए पर्ची ड्रॉ हुआ है। छह गांव एससी महिला वर्ग के लिए चुने गए है और 21 गांव सामान्य महिला वर्ग के लिए चुने गए हैं। - सुरजीत कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें