फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से आठ साल के मासूम की मौत

Tue, 05 Aug 2014 12:15 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भानगढ़ गांव में बाइक की टक्कर से एक आठ वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला रविवार रात करीब आठ बजे का है।

भानगढ़ वासी प्रताप का आठ वर्षीय लड़का गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी वहां से गुजर रही एक बाइक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचते ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम हुआ। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में जुई चौकी इंचार्ज एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि बाइक चालक जोगेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें