फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के हत्यारों को गिरफ्तार करो

Tue, 05 Aug 2014 12:12 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ ठेकेदार जगदीश पहल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनेक सामाजिक राजनीतिक संगठनों ने शहर में काले झंडों के साथ रोष मार्च निकाला। मौन जुलूस के रूप में सैकड़ों लोग शहर के मुख्य बाजारों से होकर पुलिस उप अधीक्षक से मिले। उन्होंने प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। संगठनों ने अल्टीमेटम दिया कि एक सप्ताह में ठेकेदार के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार बंद से लेकर कोई भी कड़ा फैसला किया जा सकता है।
विज्ञापन


सोमवार को एमसी कॉलोनी स्थित ठेकेदार जगदीश पहल के आवास पर रस्म पगड़ी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभिन्न संगठनों के लोग काली पट्टी व काले झंडों के साथ शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरे। मौन जुलूस के रूप में रोष मार्च बस अड्डा, रोहतक चौक, किला मैदान, पुराना बस अड्डा होते हुए पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। संगठनों के प्रतिनिधियों ने डीएसपी राजेश कुमार से ठेकेदार पहल हत्याकांड मामले में अब तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट मांगी। बतौर संगठनों के प्रतिनिधि डीएसपी ने 15 दिन का समय मांगा लेकिन उन्होंने एक सप्ताह में हत्यारों को गिरफ्तार करने का समय दिया है। अगर पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती तो सभी संगठनों की महापंचायत बुलाकर कड़ा फैसला लिया जाएगा।

21 की रात को मार दी थी गोली
एमसी कॉलोनी में रह रहे पहाड़ ठेकेदार जगदीश पहल की 21 जुलाई की सुबह एक वाहन में सवार होकर आए बदमाशों ने गोली मार दी थी। ठेकेदार ने गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान दो दिन बाद दम तोड़ दिया था। इसके बाद से लोगों में भारी गुस्सा बना हुआ है। रोष मार्च में सामाजिक व राजनीतिक संगठनाें के अलावा अनेक प्रबुद्ध लोग भी शामिल हुए। सबकी जुबान पर था कि ठेकेदार पहल के हत्यारों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। रोष मार्च में इनेलो के विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर, दादरी से इनेलो प्रत्याशी राजदीप फौगाट, व्यापार मंडल के रविंद्र गुप्ता, भाजपा नेता संजय छपारिया, क्रेशर यूनियन के प्रधान महासिंह, रब्बू पंवार, डा. बीएन वर्मा, अशोक जांगड़ा आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें