फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियाद कार्यक्रम: 10 जनवरी को विद्यार्थी और अभिभावकों को जागरूक करेगा शिक्षा विभाग

विज्ञापन
सेठ किरोड़ीमल राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। बुनियाद कार्यक्रम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग विशेष अभियान चला रहा है। इसके तहत भिवानी जिला में 10 जनवरी से विद्यार्थी और उनके अभिभावकों को जागरूक करने का काम किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सके। इससे वे निशुल्क कोचिंग का लाभ उठा सकेंगे। इसके लिए जिला मुख्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सहित योजना के नोडल ऑफिसर और अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में जिले के सभी सरकारी स्कूलों से आठवीं कक्षा के दो-दो विद्यार्थी और स्कूल के मुखिया, जो विद्यार्थी फिलहाल कोचिंग ले रहे हैं वे और उनके अभिभावकों को शामिल किया जाएगा। ताकि उन्हें योजना के लाभ और पिछले एक साल से कोचिंग ले रहे 139 विद्यार्थियों की रिपोर्ट भी पता चल सके। विभाग पिछले साल से दोगुना विद्यार्थियों को बुनियाद योजना में शामिल करने के लक्ष्य से जुटा है। सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क कोचिंग देने के लिए सरकार ने बुनियाद योजना चलाई है। इसके तहत आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। जिन्हें नौवीं कक्षा में दाखिला के बाद 10वीं कक्षा तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिले में पिछले सेशन में 139 विद्यार्थियों का चयन हुआ था जोकि निशुल्क कोचिंग दे रहे हैं। वहीं इस सेशन में चार सेंटरों से बढ़ाकर सात सेंटर बनाने की तैयारी की है।
विज्ञापन

एक जनवरी से कर सकेंगे पंजीकरण
बुनियाद कार्यक्रम में कोचिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया एक जनवरी से शुरू होगी और ये 31 जनवरी तक चलेगी। बुनियाद लेवल 1 की परीक्षा सात फरवरी को होगी इसका परिणाम 14 फरवरी को जारी होगा। इसी कड़ी में लेवल 2 की परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी और 27 फरवरी को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल 3 में मोटिवेशनल सेमीनार और मूल्यांकन होगा जो एक मार्च से 15 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद 16 से 22 अप्रैल तक चयनित छात्रों के दाखिले होंगे और 24 अप्रैल से कक्षाएं शुरू होंगी। इसी तरह दूसरे फेज में 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए फरवरी के तीसरे सप्ताह में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें टॉप 400 छात्रों को ऑफलाइन और वेटिंग के 200 छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
बुनियाद योजना के तहत आठवीं कक्षा में पढ़ रहा सरकारी स्कूल का विद्यार्थी एक जनवरी से आवेदन कर सकता है। इस योजना से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए 10 जनवरी को जिला मुख्यालय पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें बुनियाद योजना के लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में विद्यार्थी, उनके अभिभावक, स्कूल मुखिया सहित जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित इंदौरा, नोडल ऑफिसर, बुनियाद योजना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें