भिवानी। दो दिन की छुट्टी होने के कारण सोमवार को नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मरीजों की संख्या में बढ़ गई। आपातकालीन विभाग में मरीजों की भीड़ लग गई, जिसकी वजह से मरीज व चिकित्सकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार को आपातकालीन विभाग में 300 से अधिक मरीज चेकअप करवाने के लिए आए। आमतौर पर आपाताकालीन विभाग में सामान्य बीमारियों के 70 से 80 मरीज आते है। रविवार और जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण ओपीडी सेवा बंद रही। इसकी वजह से मरीज आपातकालीन विभाग में चिकित्सक से चेकअप करवाने पहुंचे।
बदलते मौसम के कारण मौसमी बीमारियां के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सफाई न होने से भी बिमारियों का कारण बना हुआ है। साफ-सफाई नहीं होने से जगह-जगह सड़क के आसपास व खाली पड़े प्लॉटों में पानी जमा है और गंदगी फैली हुई है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हालत यह है कि मच्छरों के काटने से लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों में बच्चे व महिला व बुजुर्गों की संख्या अधिक है। दिन की अपेक्षा रात को मरीजों की संख्या अधिक होती है। वहीं चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों का भी दिक्कत हो रही है।
बदलते मौसम ने बढ़ाई मरीजों की संख्या
अस्पताल में आने वाले मरीजों में से 60 से 70 फीसदी मरीजों में ऐसे लक्षण पाए जा रहे हैं। आपातकालीन विभाग में सोमवार को 300 तक मरीज पहुंचे। चिकित्सक मरीजों को वायरल से बचाव के लिए खुले में नहीं सोना चाहिए, आसपास पानी जमा न होने दें, धूप में घूमने से बचे, पूरी बाजू की कमीज पहने, तबीयत खराब होने पर तुंरत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराएं। रक्त की जांच अवश्य करवाने की सलाह दे रहे है।
दो दिन ही छुट्टी होने के कारण आपातकालीन विभाग में मरीजों की संख्या अधिक रही है। इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है, इसकी वजह से बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
- डॉ. मनीष श्योराण, आरएमओ एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ।