फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने पंचायत अधिकारी को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट

Fri, 19 Jun 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। लोहारू में मुख्यमंत्री की रैली के बाद लौट रहे कार्यवाहक समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी सुरेश कुमार को शराब के नशे में धुत बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसा बुधवार शाम को सोंहासडा और समसाबास के बीच हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार सिवानी सीएम रैली में सवारियों को छोड़कर वापस अपने गांव सुरेती जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार और नशे में बाइक चला रहे युवक ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल किया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अधिकारी को सोंहासडा के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहारू अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सिर में गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टरों ने सुरेश कुमार को भिवानी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार शराब के नशे में था। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही से न सिर्फ ड्राइवर की जान खतरे में पड़ती है बल्कि निर्दोष लोग भी हादसे का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें