फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सुखपुरा के पास जूई नहर में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंढाल। गांव सुखपुरा के समीप जूई नहर के कच्चे रास्ते पर सोमवार शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक ओमप्रकाश की मौत हो गई। मृतक सिरसा जिले के ऐलनाबाद तहसील स्थित गांव मिट्ठी सुरेरा का निवासी था और करीब 20 दिन पहले ही सुखपुरा में तूड़ा ट्रैक्टर चलाने के लिए आया था।
विज्ञापन

गांव मिट्ठी सुरेरा निवासी दलीप ने बताया कि उसका 49 वर्षीय भाई ओमप्रकाश गांव सुखपुरा में एक किसान के पास तूड़ा ट्रैक्टर चालक के रूप में कार्य कर रहा था। सोमवार शाम करीब छह बजे वह तूड़े से भरा ट्रैक्टर खाली करने के बाद जूई नहर के कच्चे रास्ते से वापस खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन नहर में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार ओमप्रकाश तीन बच्चों का पिता था जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। मुंढाल कलां पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि मृतक के भाई दलीप के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें