फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आज से पूरे शहर में नियमित होगी पेयजल आपूर्ति, एक पखवाड़े से चल रही राशनिंग से मिलेगी निजात

Thu, 28 Dec 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के  पुराने जलघर का पानी का टैंक ।
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

एक पखवाड़े से शहर में जारी पानी की राशनिंग से अब छुटकारा मिल जाएगा। शुक्रवार से पूरे शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति मुहैया कराई जाएगी। जूई नहर के बाद अब निगाना फीडर में नहरी पानी शुरू हुआ है। इसके बाद जलघर के टैंकों को पानी की आपूर्ति दी गई है।
पुराने जलघर के टैंक पानी से लबालब हैं जबकि दो नए टैंक अभी तीन दिन में भरने की तैयारी है। पूरे शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रोजाना करीब 45 एमएलडी पानी पेयजल आपूर्ति में मुहैया करा रहा है। शहरी पेयजल आपूर्ति के चार जोन बने हैं। अब प्रत्येक जोन में एक से डेढ़ घंटे पेयजल आपूर्ति भी रोजाना मिलेगी।
विज्ञापन

सुंदर ग्रुप की नहरों में इस बार चार दिन ही पानी चला। जबकि शेड्यूल के हिसाब से सप्ताह भर पानी दिया जाना था। इस वजह से जूई और मिताथल फीडर में भी डिमांड से काफी कम नहरों में पानी पहुंचा। इसकी वजह से जलघर के टैंकों को पानी की आपूर्ति नहीं हुई और टैंक खाली रह गए। हालांकि नहरों में सुंदर ग्रुप को तीन दिन अतिरिक्त पानी भी दिया गया। इससे पुराने जलघर के चार टैंक भर गए, मगर दो नए टैंक फिर भी खाली ही रह गए।
अब सुंदर के बाद निगाना फीडर में नहरी पानी दिया है। इससे पुराने जलघर के दो नए टैंकों को भी तीन दिन तक नहरी पानी से भरा जाएगा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने भी शुक्रवार से पूरे शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब शहर के किसी भी हिस्से में पानी की राशनिंग नहीं होगी और रोजाना निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से नियमित पेयजल आपूर्ति मिलेगी। इससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


महम रोड स्थित जलघर के चार टैंक भर चुके हैं, जबकि दो नए टैंकों को भरा जा रहा है। सिंचाई विभाग ने निगाना फीडर में पानी मुहैया कराया है, जिससे अब जलघर के टैंकों में पानी की स्थिति को बेहतर किया जा रहा है। शुक्रवार से शहर में राशनिंग खत्म कर दी जाएगी और नियमित पेयजल आपूर्ति शहरवासियों को मिलेगी।
- प्रद्युम्न, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें