फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: देवसर चुंगी चौक पर लाइन लीकेज ठीक करने के लिए आज बाधित रहेगी शहर में पेयजल आपूर्ति

Fri, 01 Nov 2024 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
देवसर चुंगी  रोड के बीच में जमा पानी से गुजरते वाहन। 
विज्ञापन
भिवानी। देवसर चुंगी चौक पर एक बार फिर लाइन लीकेज ठीक कराने के लिए शनिवार को शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। देवसर चुंगी चौक के समीप तीन इंची पाइप लाइन में लीकेज का समाधान कराया जाएगा। इसी के चलते शनिवार सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक तीनों जलघरों से शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह भी यहां 24 इंची मुख्य लाइन की लीकेज को ठीक कराया गया था। इसके बाद यहां बूस्टर की मुख्य लाइन से अलग तीन इंची लाइन में लीकेज सामने आ गई। लीकेज की वजह से चौक पर हजारों लीटर पानी भी व्यर्थ में सड़क पर बह रहा है।
दादरी रोड बूस्टर से देवसर चुंगी और इसके आसपास के इलाके को पानी की आपूर्ति मिल रही है। पिछले सप्ताह 24 इंची लाइन के वाल्व में लीकेज बनी थी। जिसे ठीक कराने के लिए भी एक दिन के लिए शहर के तीनों जलघरों से पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। अब देवसर चुंगी चौक के समीप ही तीन इंची पानी की लाइन है। ये लाइन करीब चार दशक पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बूस्टर की 24 इंची पाइप लाइन से ही ये तीन इंची लाइन अलग से निकल रही है। इसे काफी अर्से पहले बीएसएनएल कर्मचारियों ने कार्य के दौरान तोड़ दिया था। इसके बाद इस लाइन को गुल्ला ठोक कर बंद कर दिया था। लेकिन अब इस लाइन में लीकेज बनी है। इस कारण हजारों लीटर स्वच्छ पानी सप्लाई के दौरान सड़क पर व्यर्थ में ही बह रहा है।
देवसर चुंगी पर वाहनों का अत्यधिक आवागमन बना रहता है। सड़क पर फैले पानी की वजह से राहगीरों को भी काफी परेशानी हो रही है।

हालु और लोहड़ जोन को मिलेगा सुबह पानी, देर शाम तक चला काम तो ठप रहेगी आपूर्ति
शहर में पानी की आपूर्ति तीन मुख्य जलघरों से दी जा रही है। इसमें डाबर कॉलोनी जलघर से शहर के दिनोद रोड लाइन पार की अधिकांश कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति होती है। इसी तरह निनान जलघर से भी रोहतक रोड सहित ढाणा रोड आसपास के इलाके में पानी की आपूर्ति दी जा रही है। जबकि महम रोड के पुराने जलघर से अधिकांश पुराने शहर को पानी मिल रहा है। लोहड़ और हालु जोन में पानी की आपूर्ति अल सुबह तीन बजे से ही शुरू हो जाती है। ऐसे में इन दोनों जोन में पानी की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जबकि शनिवार सुबह नौ बजे शाम तीन बजे तक ही आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ऐसे में दादरी गेट क्षेत्र के अलावा शहर का भारत नगर एमसी कॉलोनी का इलाका प्रभावित रहेगा।
जूई नहर में आया पानी, जलघर टैंकों को होगी पर्याप्त आपूर्ति
जूई नहर में वीरवार रात को ही पानी आ गया। शहरी दायरे के जलघर टैंकों को इस बार पर्याप्त भंडारण के लिए नहरी पानी मिलने की उम्मीद है। हालांकि मौसम में थोड़ा बदलाव आने से अब पानी की खपत भी कम हुई है। ऐसे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों को उम्मीद है कि जलघर टैंकों को भरने में काफी मदद मिलेगी। एक बार जलघर के टैंक भर जाने के बाद नवंबर में पानी की आपूर्ति को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी।
शनिवार सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक तीनों मुख्य जलघरों से पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। देवसर चु्ंगी क्षेत्र में तीन इंची पुरानी लाइन में पानी लीकेज का समाधान का काम कराया जाएगा। इस कार्य में करीब छह से सात घंटे का वक्त लगेगा। अल सुबह के जोन में पानी की आपूर्ति मिलेगी, जबकि शाम के जोन में तीन बजे बाद पानी की आपूर्ति का प्रयास रहेगा। लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे इस कार्य के दौरान पानी की आपूर्ति प्रभावित रहने पर पानी का सदुपयोग कर उसका इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

- ताजदीन, कनिष्ठ अभियंता, शहरी पेयजल शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें