फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मुख्य बाजार के दोनों ओर बनेंगे नाले, दुकानदारों की वर्षों पुरानी मांग को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। कस्बे की मुख्य मार्केट के दोनों ओर नालों का निर्माण कराया जाएगा। इससे बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से इस कार्य की मांग कर रहे दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताते हुए खुशी जताई है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि नालों के निर्माण से बरसाती पानी की निकासी सुचारु होगी और वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मिलेगा। दुकानदारों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान मुख्य बाजार और दुकानों में पानी भर जाता था। कई बार दुकानों के सामने घंटों तक पानी जमा रहने से ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी होती थी। कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता था। इसके अलावा सड़क पर जलभराव होने से पैदल राहगीरों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि लंबे समय से बाजार में पक्के और व्यवस्थित नालों के निर्माण की मांग की जा रही थी। उनका मानना है कि बारिश के दिनों में पानी का तेजी से निकास होने से अब जलभराव नहीं होगा और बाजार में सफाई व्यवस्था भी बेहतर रहेगी। इससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य के लिए नगर पालिका प्रधान सुंदर अत्री का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि शहर के विकास के लिए मजबूत जल निकासी व्यवस्था बेहद जरूरी है। मुख्य बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में नालों के निर्माण से न केवल व्यापारियों बल्कि आम लोगों को भी लाभ मिलेगा।


जलनिकासी मजबूत होने से बाजार की व्यवस्था होगी बेहतर
नगर पालिका प्रधान सुंदर अत्री ने बताया कि कस्बे की मुख्य मार्केट के दोनों ओर नालों के निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को जल्द हरी झंडी मिलेगी। उन्होंने कहा कि शहर का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। मजबूत जल निकासी व्यवस्था से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी और बाजार की व्यवस्था भी बेहतर बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें