फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: सावन की पहली बारिश में खुली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, पांच एमएम से ही शहर जलमग्न

Wed, 05 Aug 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
शहर के जिला नागरिक  अस्पताल के मुख्य गेट पर जमा  बारिश का पानी। - फोटो : 1
विज्ञापन
भिवानी। सावन की पहली झमाझम बारिश ने जहां सप्ताह भर से उमस झेल रहे लोगों को राहत दी वहीं महज पांच एमएम बारिश में ही शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। मंगलवार सुबह हुई करीब पौना घंटे की बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में बरसाती जलभराव हो गया और कई जगह पानी का ठहराव देखने को मिला।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। इससे पहले एक सप्ताह से मौसम में जबरदस्त उमस बनी हुई थी। हालांकि कस्बाई क्षेत्रों में सोमवार को बारिश हुई थी लेकिन शहर इससे अछूता रहा था। मंगलवार को हुई बारिश के बाद शहर की मुख्य सड़कें और निचले इलाकों की गलियां पानी से भर गईं।
जिला नागरिक अस्पताल, घंटाघर चौक, हांसी रोड स्थित पुलिस अधीक्षक आवास, दिनोद गेट और अग्रसेन चौक क्षेत्र सहित कई स्थानों पर बरसाती पानी जमा होने से यातायात प्रभावित हुआ। वहीं हालु मोहल्ला और खाकी बाबा मंदिर क्षेत्र में जलभराव के कारण लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। दोपहर में स्कूली बच्चों को भी बारिश के पानी के बीच से घर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में नौ डिग्री की गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और बिजली की खपत में भी कमी आई।
विज्ञापन

शहर के जिला नागरिक  अस्पताल के मुख्य गेट पर जमा  बारिश का पानी।- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें