फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गोगामेड़ी मेले के लिए रेलवे चलाएगा छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Wed, 05 Aug 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गोगामेड़ी मेले में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह जोड़ी मेला स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेल सेवा का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थाई ठहराव भी किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04791 रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 31 अगस्त से 9 सितंबर तक (10 ट्रिप) और 18 सितंबर से 21 सितंबर तक (4 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर 10:15 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04792 गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल 31 अगस्त से 9 सितंबर तक (10 ट्रिप) और 18 सितंबर से 21 सितंबर तक (4 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन गोगामेड़ी से सुबह 10:45 बजे रवाना होकर शाम 4:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह रेल सेवा महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 15 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा गाड़ी संख्या 04795 रेवाड़ी-गोगामेड़ी मेला स्पेशल 30 अगस्त से 9 सितंबर तक (11 ट्रिप) और 18 सितंबर से 20 सितंबर तक (3 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से शाम 6:10 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04796 गोगामेड़ी-रेवाड़ी मेला स्पेशल 30 अगस्त से 9 सितंबर तक (11 ट्रिप) और 18 सितंबर से 20 सितंबर तक (3 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन गोगामेड़ी से रात 11:40 बजे रवाना होकर सुबह 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इस ट्रेन का भी महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इसमें भी 15 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें