फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. कविता ओला ने उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहारू। गांव कुशलपुरा की बेटी डॉ. कविता ओला ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके गांव का गौरव बढ़ाया है। गांव के लोगों ने बेटी कविता को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच सत्यवान ओला ने बताया कि उनकी भतीजी कविता ने गत दिवस घोषित हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा के परिणामों में बेहतर रैंक हासिल करते हुए जिला कमांडेंट होम गार्ड का बनने का गौरव हासिल किया है। जो पूरे इलाके लिए लिए गौरव की बात है। यह इलाके की पहली ऐसी बेटी है, जिसने उत्तर प्रदेश में जिला कमांडेंट बनने का गौरव हासिल किया है। डॉ. कविता की सफलता से इस इलाके की दूसरी बेटियों को भी काफी प्रेरणा मिलेगी। बता दें कि कविता ने दसवीं कक्षा ढिगावा के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और 12वीं कक्षा बगड़ पीरामल स्कूल से पास की थी, जबकि तीन साल पहले कविता ने रोहतक पीजीआई से बीडीएस की पढ़ाई पूरी कर दंत चिकित्सक बनने का गौरव हासिल किया था। उसकी इस सफलता पर उसके पिता सुमेर सिंह, मां कलापति, ग्रामीण सहित अनेक ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बेटी को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें