फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती चुनाव को लेकर बढ़ाई सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पुलिस ने अपनी पूरी प्लानिंग कर ली है। पुलिस ने इलाके से लगभग सभी लाइसेंसी हथियारों को जमा करवा लिया है वहीं जिन लोगों ने पिछले चुनावों में गड़बड़ी की थी उनकी पहचान कर उनको पाबंद करने की योजना बना ली है।
विज्ञापन

वीरवार को थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस ने चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस को किसी भी प्रत्याशी द्वारा किसी मतदाता को लोभ, लालच या नशीले पदार्थ का प्रलोभन देने का काम किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वो किसी के बहकावे में न आकर अपने विवेक से मतदान करें। अगर कोई प्रत्याशी उनको ऐसा प्रलोभन देने के लिए आता है तो वह पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए लाइसेंसी हथियारों को जमा करवा लिया है। उनके पास करीब 95 प्रतिशत हथियार जमा हो चुके हैं और जो बाकी है वो जल्दी ही जमा करवा लिए जाएंगे।
थाना प्रभारी ने बताया कि जिन लोगों ने पिछले चुनावों में गड़बड़ी की थी उनकी पुलिस ने पहचान कर ली है और उनको पाबंद किया जाएगा। उन्होंने दीवाली त्योहार को लेकर भी विशेष एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग को किसी तरह का अतिक्रमण कर रोकना दंडनीय अपराध है। इसके लिए रेहड़ी व दुकानदारों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी है। वहीं, बाहर गांव से बाजार में सामान लेने के लिए आने वाले लोगों से कहा गया है कि वो अपनी गाड़ी को सही तरीके से पार्किंग करें अन्यथा उनकी गाड़ी का चालान कर उनके घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें