फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीएमसी हर्षित कुमार ने नगर परिषद कार्यालय में सुनीं लोगों की समस्याएं

Fri, 25 Oct 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते एडीसी हर्षित कुमार। 
विज्ञापन
भिवानी। एडीसी एवं डीएमसी हर्षित कुमार ने नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याएं सुनीं। समाधान शिविर में कुल चार शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका हाथों-हाथ निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि समाधान शिविर में आने वाले प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित अधिकांश शिकायतों को मौके पर ही निपटा दिया जाता है। जिस भी प्रॉपर्टी आईडी में नाम इत्यादि की गलती है उसे मौके पर ठीक किया जा रहा है। इस दौरान एडीसी ने कार्य में कोताही बरतने वाले जेई को सख्त निर्देश दिए कि आमजन की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

कूड़ा-कचरा में आग लगाने वालों के विरुद्ध होगी एफआईआर दर्ज

समाधान शिविर में डीएमसी हर्षित कुमार ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में बढ़ोतरी के चलते नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे शहर में कहीं भी कूड़ा-कचरे में आग न लगाए। उन्होंने शहरवासियों, व्यापारियों, दुकानदारों को भी कहा कि कहीं भी कोई कूड़ा आदि में आग ना लगाएं, अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगा। उन्होंने अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सचिव व सफाई निरीक्षक, नगर पालिका लोहारू, सिवानी, बवानीखेड़ा व नगर परिषद भिवानी के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें