फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला युवा महोत्सव 19 व 20 को आज आवेदन का अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। युवाओं की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 19 व 20 नवंबर को होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवंबर यानी आज है।
विज्ञापन

जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य जयदीप कादयान ने बताया कि महोत्सव राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होगा। इस बार इसकी थीम भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रखी गई है। इसका उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ उन्हें प्रतिभा प्रदर्शन का मंच देना है।
उन्होंने जिले के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राजकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और विद्यालयों के प्राचार्यों से अधिकाधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान युवाओं को प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। जिला स्तर पर प्रत्येक विधा के विजेताओं को नकद पुरस्कार और योग्यता प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
विज्ञापन


छह विधाओं में होंगी प्रतियोगिताएं
महोत्सव में समूह एवं व्यक्तिगत स्तर पर समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, नुक्कड़ नाटक, पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र वादन, पेंटिंग और कविता लेखन प्रतियोगिताएं होंगी। सांस्कृतिक विधाओं की प्रतियोगिताएं राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में, जबकि पेंटिंग और कविता लेखन के मुकाबले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिताओं के नियम एवं दिशा-निर्देश
जयदीप कादयान ने बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को निर्धारित थीम पर ए-3 आकार की शीट पर पेंसिल, एक्रेलिक, वाटर कलर या क्रेयॉन से चित्र बनाना होगा। इसके लिए अधिकतम छह घंटे मिलेंगे। कविता लेखन प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी या क्षेत्रीय भाषा में 90 मिनट के भीतर मौलिक कविता लिखनी होगी। नकल या साहित्यिक चोरी पाए जाने पर प्रतिभागी अयोग्य घोषित होगा।

विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
प्रत्येक विधा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 4100 रुपये, द्वितीय को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये दिए जाएंगे। विजेताओं को योग्यता प्रमाण-पत्र भी मिलेंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में भिवानी जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें