भिवानी। रेलवे जंक्शन की टिकट खिड़की के पास रविवार सुबह 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान झज्जर जिले के साहलावास निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह कहीं जा रहा था कि अचानक उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद जीआरपी ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।