फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला पुलिस को मिलीं 10 नई राइडर मोटरसाइकिलें, गश्त और आपात सेवाएं होंगी मजबूत

विज्ञापन
नई राइडर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा पुलिस मुख्यालय पंचकूला द्वारा जिला पुलिस को 10 नई राइडर मोटरसाइकिलें उपलब्ध करवाई गई हैं। इन मोटरसाइकिलों को शहर भिवानी तथा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार तथा प्रबंधक पुलिस लाइन एवं एमटीओ जोगिंदर सिंह की मौजूदगी में 10 राइडर मोटरसाइकिलों को डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने कहा कि आधुनिक राइडर मोटरसाइकिल प्रणाली से पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता में तेजी आएगी। किसी भी प्रकार की शिकायत, आपात स्थिति अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना मिलने पर पुलिस टीम कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि इन मोटरसाइकिलों के माध्यम से शहर और थाना क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राइडर मोटरसाइकिलों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ किया जाए ताकि आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें