जिला कारागार में महिला बंदियों की समस्याएं सुनते जिला एंव सत्र न्यायधीश दीपक अग्रवाल। विज्ञप्त?
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, सीजेएम रितू, प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कपिल राठी ने रविवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों-हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों के बारे में सुनवाई की व उन्हें उनकी समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी।
जिला व सेशन जज ने जेल में बंद कैदियों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति को अपने केस की पैरवी करने के लिए वकील की जरूरत है, तो वह मुफ्त कानूनी सेवाएं के लिए प्राधिकरण के अधीन वकील की सेवाएं ले सकता है। इस संबंध में लिखित प्रार्थना जेल प्रशासन के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिवानी के कार्यालय को भेजनी होती है। वहीं उन्होंने सेशन जज दीपक अग्रवाल ने बाल सेवा आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम के प्रबंधक समिति से आश्रम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर जिला न्यायालय सेशन कोर्ट के डिप्टी सुप्रीडेंट गुलशन कुमार, जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप अधीक्षक नरेश बूरा उपस्थित रहे।