फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हुआ हल्का सुधार, एक्यूआई हुआ 213 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चार दिन से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण में रविवार को राहत मिली है। रविवार शाम छह बजे शहर का एक्यूआई 213 दर्ज हुआ, जबकि दो दिन पहले एक्यूआई 400 पार था। ऐसे में मिलने पर सांस के रोगियों, अस्थमा, त्वचा रोगियों और आंखों संबंधित समस्याओं वाले मरीजों काफी राहत मिली है, जिससे उन्होंने राहत की सांस ली है। हालांकि फिलहाल भी प्रदूषण का स्तर सामान्य होने में समय है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और धूल-मिट्टी वाली जगहों पर जाने से परहेज करें। रविवार सुबह चार बजे एक्यूआई 317, सुबह पांच बजे 311, छह बजे 306, सात बजे तक 301, सुबह आठ बजे 295, सुबह नौ 289, सुबह 10 बजे 284, सुबह 11 बजे 280, दोपहर 12 बजे 274, दोपहर एक बजे 266, दोपहर दो बजे 256, दोपहर तीन बजे 244, दोपहर चार बजे 234, दोपहर पांच बजे 223, शाम छह बजे 213 दर्ज हुआ।
----------
पिछले 10 दिन के एक्यूआई की जानकारी
दिनांक एक्यूआई
06 नवंबर 213
05 नवंबर 375
04 नवंबर 395
03 नवंबर 439
02 नवंबर 232
01 नवंबर 297
31 अक्तूबर 299
30 अक्तूबर 307
29 अक्तूबर 335
28 अक्तूबर 302
------------
एयर क्वालिटी इंडेक्स के मानक:
एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को 0-50 के बीच बेहतर, 51-100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्य, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। वहीं, हवा में पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 60 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

---------
पहले की तुलना में मौसम में कुछ सुधार हुआ है, जिसके कारण सांस के रोगियों और अस्थमा के मरीजों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अब भी मौसम सामान्य की श्रेणी में शामिल नहीं हुआ है। ऐसे में लापरवाही न बरतें और घर पर ही रहें। धूल-मिट्टी वाली जगहों पर जाने से परहेज करें और बच्चों केे बाहर न निकलने दें। बीमारी के लक्षण होने पर स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवा लें, ताकि समय पर उपचार हो सकें।
विज्ञापन

- डॉ. यतिन गुप्ता, सीनियर फिजिशियन नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें