फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 09 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में देर रात डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने नाराजगी जताई। हंगामा बढ़ने लगा तो पुलिस बुलानी पड़ी। कुछ परिजनों ने स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन सुबह बिना किसी कार्रवाई व पोस्टमार्टम के शव ले गए।
विज्ञापन

मामला मंगलवार देर सायं का है। शहर के दिनोद गेट क्षेत्र की एक महिला को डिलीवरी के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। देर सायं करीब साढ़े सात बजे डिलीवरी हुई। महिला ने लड़के को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद बच्चे की बिगड़ गई। देर रात अचानक महिला की हालत भी बिगड़ गई और करीब साढ़े 11 बजे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत पर परिजन बिफर गए। स्टाफ पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाये। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस को बुलाया गया। अस्पताल चौकी के अलावा दिनोद गेट चौकी से पुलिस वार्ड दो के पास पहुंची। स्टाफ सदस्यों ने बताया कि महिला का ब्लड प्रेशर हाई था और इस बारे में परिजनों को पहले ही बता दिया गया था। सुबह परिजन बिना कोई कार्रवाई करवाये और बिना पोस्टमार्टम करवाये शव को ले गए। मामले में दिनोद गेट चौकी से इंचार्ज एसआई राजबीर सिवाच ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने महिला को बचाने का काफी प्रयास किया और परिजनों को पहले ही बता दिया गया था कि महिला का बीपी हाई है। अस्पताल में कोई हंगामा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें