फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कैंटर ने मिनी ट्रक को टक्कर मारी, दो बारातियों की मौत

Tue, 07 Feb 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
file image
विज्ञापन
भिवानी में बारातियों से भरे मिनी ट्रक में कैंटर ने सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में मिनी ट्रक में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। इसी दौरान हादसे की जद में एक अन्य कार भी आ गई। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हादसा देर रात भिवानी-रोहतक मार्ग पर हुन्नामल की प्याऊ के पास हुआ। दोनों मृतकों का गमगीन माहौल में कुसुंभी में अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से हादसा करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रविवार मध्य रात्रि साढ़े 12 बजे कुसुंभी गांव से नौ दोस्त मिनी ट्रक (टाटा एस) में सवार होकर केलंगा गांव में हुए शादी समारोह में गए थे। कोहाड़ गांव के एक युवक की शादी थी। देर रात जब सभी वापस लौट रहे थे तो हुन्नामल प्याऊ के पास भिवानी की ओर से आ रहे एक कैंटर ने गाड़ी में सीधी टक्कर मारी। इस दौरान कैंटर ने एक अन्य कार में भी टक्कर मारी। हादसे के बाद गाड़ी में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया। जहां चिकित्सक ने कुसुंभी वासी करीब 25 वर्षीय प्रवीण उर्फ मोनू व सुखबीर उर्फ रिंकू को मृत घोषित कर दिया। बाकी सात अन्य जोनी, रवि, प्रदीप, अंकित, मनोज, ललित, रवि का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और जैन चौक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र जैन चौक चौकी का था तो पुलिस कार्रवाई भी उन्होंने ही की। घायल रवि ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि टाटा एस में वे सभी नौ दोस्त सवार थे जो कोहाड़ गांव के अपने दोस्त की शादी से लौट रहे थे। घायल ललित ने बताया कि सामने से आ रहे टैंकर को एक कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। जिसके बाद कैंटर का संतुलन बिगड़ा और उसने सीधे उनकी गाड़ी में टक्कर मारी। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि हादसे में दो युवकों प्रवीण व सुखबीर की मौत हुई जबकि सात अन्य घायल है। कैंटर चालक मौके पर ही कैंटर छोड़कर फरार हो गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तलाश की जा रही है।

कुसुंभी गांव में मातम पसरा, परिवार का सहारा थे दोनों
हादसे में दो युवकों की मौत और सात के घायल होने से गांव कुसुंभी में मातम का माहौल है। दोनों शवों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। प्रवीण की ही टाटा-एस थी, जो कि स्कूली बच्चों को स्कूल से लाने-ले जाने का काम करता था। मृतक सुखबीर जमींदारी करता था। दोनों को ही एक-एक बच्चा है जो बहुत छोटे है। दोनों ही मेहनत-मजदूरी कर अपना परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें