फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धोलिया खटक पहले करेगा मतदान, फिर लेगा दुल्हन संग सात फेरे

Tue, 21 May 2024 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 गांव खरकड़ी 52 वाली में शादी से पहले बान की रशम के दौरान धोलिया खटक को आर्शिवाद देती महिलाएं। 
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। लोकसभा चुनाव किसी के जीवन में हमेशा के लिए यादगार दिन बनने वाला है। ऐसा ही लम्हा ढिगावा मंडी क्षेत्र के गांव खरकड़ी बानवाली के बाइक मैकेनिक धोलिया खटक के लिए भी आने वाला है जब 25 मई को चुनाव में मतदान भी होगा और उसी दिन उसकी बारात राजस्थान जाएगी। धोलिया खटक का कहना है कि पहले वह बूथ पर पहुंचकर मतदान करेगा और फिर उसकी बारात राजस्थान के लिए रवाना होगी, जहां वह दुल्हन संग सात फेरे लेगा।
विज्ञापन

दरअसल, खरकड़ी बावनवाली निवासी 27 वर्षीय धोलिया खटक बाइक रिपेयरिंग का मैकेनिक है। तीन बहन और दो भाईयों में वह सबसे छोटा है। 25 मई को उसकी शादी तय है। धोलिया ने बताया कि सुबह वह गांव के बूथ पर पहुंचकर मतदान करेगा और इसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे उसकी बरात राजस्थान के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें