फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेयजल संकट को लेकर ढाणा रोड क्षेत्रवासियों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे दादरी गेट चौक पर लगाया एक घंटे जाम

Sat, 27 Jul 2024 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर शहर के दादरी गेट पर जाम लगाकर नारेबाजी करती महिलाएं। 
विज्ञापन
भिवानी। ढाणा रोड पर पिछले तीन माह से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं होने से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे दादरी गेट चौक पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर हाईवे को एक घंटे तक जाम रखा। वॉल्व की लीकेज की वजह से दादरी गेट चौक पर लाइन में प्रेशर से पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से टेल पर लगने वाले ढाई सौ घरों में पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर दादरी गेट चौक पर शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे जाम लगा दिया। जाम में डटीं महिलाएं कमला, सुनीता, भतेरी, गीता, सुनीता, सुरेश मेहरा ने बताया कि पिछले तीन माह से ढाणा रोड के घरों में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कभी कभार ही लोगों के घरों तक पानी पहुंच रहा है। दादरी गेट चौक पर मुख्य लाइन का वाॅल्व खराब पड़ा है। इसकी वजह से लाइन में आगे पानी नहीं जा रहा है। इस वजह से काफी दिनों से क्षेत्र के लोग पेयजल आपूर्ति अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बूस्टर पर तैनात कर्मचारी भी सीधे मुंह जवाब नहीं दे रहा है। महिलाओं से भी फोन पर बात करने पर अभद्रता करता है। इससे तंग आकर क्षेत्रवासियों ने जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम की सूचना पाकर जैन पुलिस चौकी की टीम और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी शहरी पेयजल शाखा के एसडीओ सतीशचंद्र मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों को भी खूब खरी खोटी सुनाई। वहीं जल्द समस्या समाधान नहीं होने पर भिवानी जाम की भी चेतावनी दी। वहीं जाम में हाईवे पर काफी वाहन भी फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी मौके पर व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
विज्ञापन


गली के नुक्कड़ पर लगाएंगे भाजपा नेताओं का यहां प्रवेश बंद है
ढाणा रोड के लोगों ने कहा कि वे पिछले काफी अर्से से परेशान हैं। अधिकारी सुनवाई नहीं करते। ऐसे में अगर जल्द ही समस्या समाधान नहीं हुआ तो वे अपनी गली के नुक्कड़ पर बोर्ड लगाकर लिख देंगे कि भाजपा नेताओं का यहां प्रवेश बंद है। क्योंकि वे काफी दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं।

रविवार शाम तक खराब वाल्व कराया जाएगा ठीक : सतीशचंद्र
जाम खुलवाने के लिए मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ सतीशचंद्र ने कहा कि रविवार शाम तक खराब वाल्व को बदला जाएगा। इसके बाद यहां लीकेज की समस्या का समाधान हो जाएगा। लीकेज के कारण ही टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसे बदलने का काम शुरू करा दिया है। रविवार शाम के बाद इस इलाके में पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें