फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महंगाई भत्ते में वृद्धि सहित अन्य मांगों के लिए प्रदर्शन 17 को

Thu, 13 Nov 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे बोर्ड की ओर से रनिंग कर्मचारियों के मुद्दों पर निर्णय नहीं लिए जाने एवं जोनल प्रशासन की ओर से मनमर्जी से कार्रवाई करने के विरोध में नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के बैनर तले 17 नवंबर को प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

यूनियन महामंत्री मुकेश माथुर ने बताया कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) की कोलकाता में विगत दिनों संपन्न कार्यकारिणी की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार यह प्रदर्शन पूरे देश में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते के 50 प्रतिशत हो जाने पर 25 प्रतिशत की दर से सभी भत्तों में वृद्धि कर दी गई है लेकिन रनिंग कर्मचारियों के किलोमीटर भत्ते में अभी तक वृद्धि नहीं हुई है। किलोमीटर भत्ते के 70 प्रतिशत भाग को आयकर से मुक्त करने का निर्णय अभी तक सरकार ने नहीं लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर मनमर्जी से क्रू वर्किंग में बदलाव किया जा रहा है। लोको पायलट (मालगाड़ी) के पदों पर प्रधान कार्यालय के निर्देशों के बावजूद पदोन्नति नहीं हो रही है।
आरोप लगाया कि एकतरफा निर्णय करके नई लॉबी खोली जा रही है एवं कैडर रिव्यू इस वर्ष का अभी तक जारी नहीं किया गया है। इन सभी मुद्दों पर लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, सीएलआई एवं अन्य रनिंग कर्मचारी 17 नवंबर को रोष प्रकट करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें