फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेंशनर्स के हितों पर चर्चा के लिए सम्मेलन 17 को

Thu, 13 Nov 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर पेंशनर्स से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए 17 नवंबर को भिवानी में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे बड़ चौक स्थित सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में संपन्न होगा। सम्मेलन की तैयारियों के लिए वीरवार को लघु सचिवालय के समक्ष रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा की भिवानी ब्लॉक की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भिवानी ब्लॉक प्रधान फते सिंह सिंह ने की। संघ के खंड प्रधान फते सिंह श्योराण व ब्लॉक सचिव दिलबाग जांगड़ा ने कहा कि 17 नवंबर को होने वाले सम्मेलन में पेंशनर्स से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें मुख्य तौर पर राज्य प्रधान मास्टर वजीर सिंह, महासचिव रतन जिंदल और वित्त सचिव मनोहर लाल जाखड़ पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें