फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पीएमश्री विद्यालयों को हरियाणा बोर्ड से जोड़ने की मांग, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Fri, 08 Aug 2025 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड कर्मचारी संगठन-1016, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को ज्ञापन सौंपकर मॉडल संस्कृति और पीएमश्री योजनाओं के तहत प्रदेश के बड़े राजकीय विद्यालयों को सीबीएसई से जोड़े जाने का विरोध जताया।
विज्ञापन

संगठन के प्रधान सत्यवीर स्वामी ने मंत्री को मौखिक रूप से बोर्ड की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने समय रहते इन नीतियों पर रोक लगाकर हरियाणा बोर्ड को कमजोर और नकारा साबित करने की कोशिश बंद नहीं की तो जल्द ही यह नामचीन संस्था बंद होने की कगार पर पहुंच जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड का पाठ्यक्रम और पाठ्यपुस्तकें एक समान हैं लेकिन सीबीएसई की परीक्षा और अन्य शुल्क हरियाणा बोर्ड से काफी अधिक हैं। इससे गरीब, किसान और मजदूर परिवारों के बच्चे मूलभूत शिक्षा से भी वंचित हो सकते हैं। इस अवसर पर जोगेंद्र, अशोक पिलानिया, अशोक लांबा, कुलदीप, सत्येंद्र, संदीप शर्मा और संदीप जांगड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें