मांगपत्र के साथ महापंचायत के पदाधिकारी।
भिवानी। रेल अंडरपास महापंचायत के पदाधिकारियों ने वीरवार को भिवानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, वित्त मंत्री जेपी दलाल एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री बिशंबर वाल्मीकि को मांगपत्र सौंपा। पदाधिकारियों ने मांगपत्र के माध्यम से दिनोद रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज समय सीमा में चालू करवाने, दिनोद रोड को श्याम बाग से जूई नहर तक बनवाने की मांग की।
पार्षद शिवकुमार गोठवाल, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, महापंचायत के पूर्व प्रधान रोहताश वर्मा ने कहा कि लाइनपार क्षेत्र में करीब 70 हजार नागरिक एवं तोशाम हलके के करीब 20 गांवों के लोगों को आने-जाने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में कई बार सांसद व विधायक को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हआ। ऐसे में मांग करते है कि दिनोद रोड को शीघ्र बनवाने तथा ओवरब्रिज को समय सीमा में चालू करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए जाए। इस अवसर पर शिवकुमार गोठवाल पार्षद, अनिल कुमार पार्षद प्रतिनिधि, रोहतास वर्मा, अधिवक्ता राकेश पंवार मौजूद रहे।