फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डेढ़ साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत, कट्टे पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर की राजीव कॉलोनी में सोमवार देर शाम साढ़े सात बजे डेढ़ वर्षीय बच्चे नीरज का शव घर में प्लास्टिक के कट्टे पर मिला। घटना के समय उसकी मां काम पर गई हुई थी और बच्चा घर पर अकेला था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नीरज अपनी मां के साथ रहता था। घटना की जानकारी बच्चे के नाना ने उसकी मां को दी जिसके बाद वह घर पहुंची तो बच्चा मृत मिला। नीरज का एक बड़ा भाई भी है। फिलहाल बच्चे की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

नागरिक अस्पताल में रखवाया शव
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। सिविल लाइन थाने के जांच अधिकारी संजय के अनुसार पुलिस घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटा रही है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें