फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: डीसी ने अधिकारियों के साथ किया दमकल कार्यालय का निरीक्षण

Tue, 17 Dec 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
दमकल कार्यालय की व्यवस्थाओं का  निरीक्षण करते डीसी  महावीर कौशिक। 
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र में लगी एक फैक्टरी में आग के बाद जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भविष्य में आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दमकल कर्मियों को निर्देश दिए। मंगलवार को उपायुक्त महावीर कौशिक ने अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अग्निशमन कर्मचारियों से विस्तार से चर्चा की और आवश्यकता दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि दमकल की गाड़ी में पानी भरने और घटनास्थल तक पहुंचने में कम से कम समय लगना चाहिए। उन्होंने दमकल की गाड़ियों में पानी भरने के तमाम विकल्पों का निरीक्षण किया और मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर में दमकल की गाड़ी में पानी भरने के अतिरिक्त दूसरा विकल्प की व्यवस्था ट्यूबवेल के रूप में की जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्थायी रूप से जनरेटर सेट भी लगाने के निर्देश दिए। महावीर कौशिक ने कहा कि अग्निशमन या अग्नि-निर्वापण मानव जीवन को संकट में डालने वाली और संपत्ति और पर्यावरण को विनाशकारी अवांछित अग्नि को बुझाने या नियंत्रण का एक महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें