फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिलास्तरीय अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता में महक रही प्रथम

Tue, 17 Dec 2024 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बाल भवन में आयोजित जिला स्तरीय अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्या​​र्थियों
विज्ञापन
भिवानी। हरकोफेड की ओर से पब्लिक स्कूल बाल भवन में मंगलवार को जिलास्तरीय अंतर विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महक पब्लिक स्कूल बाल भवन, द्वितीय स्थान जिया केंद्रीय विद्यालय पालवास, तृतीय स्थान इवा अंचल हलवासिया विद्या विहार भिवानी ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

दिव्या पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और जिगर जनसेवा विद्या विहार नई अनाज मंडी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में देवेंद्र सिवाच (एसीईओ) हरकोफेड व स्कूल प्रधानाचार्या मंजूषा मुख्यअतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिलास्तर के सभी स्कूलों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता के विषय पर्यावरण, पौधा लगाओ, रक्तदान शिविर रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका में सागरिका मल्होत्रा, नीना मेहता, देवेंद्र रहे। अंजू बाला ने मंच संचालिका के तौर पर अपनी भूमिका निभाई। पुरस्कार के तौर पर बच्चों को हरकोफेड की तरफ से धनराशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें