फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनीं शिकायतें, चार का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी ने लोगों की शिकायतें सुनीं और चार समस्याओं का मौके पर समाधान किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत को गंभीरता से लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

शिविर में गांव झरवाई की सरपंच कमला देवी ने एससी चौपाल के पास बिजली के पोल और तार दुरुस्त करवाने की मांग रखी। दादरी गेट निवासी विशंबर दयाल ने सीवर मैनहोल की मरम्मत और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने जबकि शांति नगर निवासी कप्तान महेश चंद्र ने ध्वनि प्रदूषण रुकवाने की शिकायत दी। तिगड़ाना निवासी स्नेह लता ने अलग प्रॉपर्टी आईडी बनवाने और इंतकाल करवाने की मांग रखी।
सतबीर ने लंबित वृद्धावस्था पेंशन दिलवाने जबकि दर्शना देवी और जगवीर ने बुढ़ापा पेंशन बनवाने की शिकायत दी। गांव बड़सी निवासी शुभम, दांग खुर्द निवासी राहुल, गांव सागवान निवासी राजबीर, गांव बागनवाला निवासी प्रीति, हालुवास गेट निवासी पदम और दिनोद गेट निवासी मोनिका ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में त्रुटियां दुरुस्त करवाने की मांग रखी। इस अवसर पर बीडीपीओ सोमबीर कादयान, तहसीलदार जयवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। गैर सरकारी सदस्यों में राम किशन हलवासिया, सुनील वर्मा नंबरदार, अजीत शेखावत और केके ग्रोवर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें