फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी सेक्टरों का दौरा कर समस्याओं का समाधान करें : डीसी

विज्ञापन
सेक्टरवासियों और अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कैंप कार्यालय में सेक्टर-13 और सेक्टर-23 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में सेक्टर के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन को जानी वाली सड़क की जर्जर बनी हालत, ठप सीवरेज व्यवस्था, बरसाती पानी की निकासी न होने, पार्कों व ग्रीन बेल्ट की दुर्दशा आदि समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इस पर उपायुक्त ने एचएसवीपी व नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सेक्टरों का दौरा करें और समस्याओं का समाधान करें, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य धरातल पर नजर आना चाहिए।
उपायुक्त ने एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद भगत सिंह चौक से सिटी रेलवे स्टेशन को जाने वाली सड़क का तुरंत प्रभाव से नवनिर्माण करवाया जाए। सेक्टरों में सीवर लाइन की सफाई करवाई जाए। जन स्वास्थ्य विभाग से सुपरसकर मशीन लेकर सेक्टरों की सीवर लाइन की सफाई करवाई जाए। इस दौरान सेक्टर-13 से रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से रामकिशन शर्मा, हर्षदीप, सेक्टर-23 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक महेंद्र सिंह श्योराण व कैशियर सूरजभान जांगड़ा ने सेक्टर की समस्याओं संबंधित ज्ञापन दिया। इस अवसर एसडीएम संदीप अग्रवाल, एचएसवीपी के ईओ सुरेश कुमार, कार्यकारी अभियंता भूपेंद्र सिंह, एसडीई धर्मवीर, होर्टिकल्चर जेई रामेहर व अवनीश त्यागी, नगर परिषद के ईओ संजय यादव व एमई सुरेंद्र सांगवान व ताराचंद सहित एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें