फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय के परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

Tue, 14 Jan 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च-2025 में होनी है। इसके लिए अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय के परीक्षार्थियों के लिए अब 14 जनवरी से मियाद बढ़ा दी है। अब 17 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

बोर्ड के सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि 300 रुपये विलंब शुल्क सहित 18 से 20 जनवरी और 1000 रुपये विलंब शुल्क सहित 21 से 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अराजकीय अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें