बवानीखेड़ा में डीएपी खाद लेते किसान।
बवानीखेड़ा। कस्बे में मंगलवार को किसानों को डीएपी मिली। इससे उनके चेहरों को खुशी देखी गई। सोमवार को किसानों ने डीएपी खाद नहीं मिलने पर रोष प्रदर्शन किया था। जिसे अमर उजाला अखबार ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी के चलते मंगलवार को सुबह डीएपी का ट्रक सोसायटी कार्यालय के सामने पहुंचे और सुबह 8 बजे किसानों की लाइन लगनी शुरू हो गई।
ट्रक में 500 बैग डीएपी खाद था। विभाग के कर्मचारियों ने किसानों को खाद वितरित की।पिछले कई दिनों से किसानों को डीएपी खाद की समस्या को लेकर भागदौड़ करनी पड़ रही है। विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के कोरे आश्वासन पश्चात उनके रोष फैला हुआ था। जिसको लेकर किसानों ने सोमवार को दी भिवानी केन्द्रीय सहकारी समिति शाखा बवानी खेड़ा के सामने खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया था।
किसानों ने तीन दिन से खाद के एडवांस रुपये जमा करने का भी कर्मचारियों पर आरोप लगाया था। बवानीखेड़ा के किसानों ने रत्न सिंह, अमर सिंह, शमशेर सिंह, बलबीर, रामभगत ने बताया था कि पिछले काफी दिनों से उन्हें खाद नहीं मिली है। जिसके लिए वे चक्कर काटकर थक चुके हैं। प्रबंधक सुखबीर ने बताया कि एडवांस में रुपये नहीं लिए गए हैं। खाद आते ही किसानों को वितरित कर दी गई।