फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ ने ट्रेनों बहाल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Feb 2025 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सांसद किरण चौधरी को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के सदस्य। 
विज्ञापन
भिवानी। दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के सदस्यों ने राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी को ज्ञापन सौंपकर भिवानी जंक्शन से ट्रेन संख्या 54424 / 14732 का फिर संचालन कराने की मांग की।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के सदस्यों ने कहा कि ये ट्रेन रद्द होने से हजारों दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, मरीजों, मजदूरों और किसानों को असुविधा हो रही है। दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ के सदस्य संतोष अग्रवाल व अशोक शर्मा ने बताया कि 25 जनवरी से ट्रेन संख्या 54424/23 और 14732/31 का संचालन भिवानी जंक्शन के बजाय भिवानी सिटी स्टेशन से कर दिया गया, जिससे यात्रियों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब 54424/23 को 6 मार्च तक पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि भिवानी से दिल्ली और रोहतक जाने वाले यात्रियों को अब दोगुना समय लग रहा है। पहले ये ट्रेनें भिवानी से रोहतक मात्र 40-45 मिनट में पहुंचती थीं, लेकिन अब इसमें 95 मिनट तक लग रहे हैं। इससे लोगों का समय खराब हो रहा है और उन्हें मजबूरन बसों में यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे उनका खर्च भी बढ़ रहा है और सफर भी असुविधाजनक हो गया है।
विज्ञापन

भिवानी से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों के सफर में काफी देरी हो रही है। शिकायत सुनने के बाद राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी ने आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को रेल मंत्री के समक्ष उठाएंगी। उन्होंने कहा कि रेल सुविधाएं जनता की जरूरत हैं, और वे यात्रियों को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। इस अवसर पर संतोष कुमार अग्रवाल, शिवकांत, रमन, कैलाश, अमृत गौतम, मनोज खरकिया, सतीश सरोहा, ललित गोयल, सागर, प्रवीण, दिनेश डालमिया, श्याम, संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें