फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: मिरान में झोपड़ी में फटा सिलिंडर, आग से झुलसकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव मिरान के खेत में बुधवार देर रात करीब ढाई बजे झोपड़ी में गैस सिलिंडर फटने से आग लग गई। हादसे में झोपड़ी में सो रहे 62 वर्षीय किसान दलबीर की झुलसने से मौत हो गई। सिलिंडर फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

दलबीर फसल की रखवाली के लिए खेत में बनी झोपड़ी में सोए थे। आग लगने के बाद उन्हें बचने का मौका भी नहीं मिला। आसपास के खतों में रह रहे लोगों की सूचना पर परिजन खेत में पहुंचे तब तक झोपड़ी जलकर नष्ट हो चुकी थी। झुलसे दलबीर को परिजन नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें