फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीएम ने किया शहर का निरीक्षण, मिले कचरे के ढेर

Tue, 01 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। नगराधीश ने सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया तो जगह-जगह कचरे के ढेर मिले। जिसके बाद उन्होंने नप सेनेटरी इंस्पेक्टर को मंगलवार सुबह तक कचरे के सारे ढेर हटवाने के निर्देश दिए। नगराधीश ने नगर परिषद कार्यालय का भी निरीक्षण किया जहां बिल्डिंग इंस्पेक्टर व कुछ अन्य कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नगराधीश जगदीप सिंह ने शहर की सफाई व्यवस्था और नगर परिषद् कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। शहर की सफाई व्यवस्था के दौरान केएम पब्लिक स्कूल के सामने, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, महम गेट, शेखावटी आश्रम, हालुवासिया विद्या विहार के सामने, सर्कुलर रोड़ ,दादरी गेट, हनुमान गेट, रेलवे पुल, घंटाघर चौक, सिविल अस्पताल आदि स्थानों की सफाई व्यवस्था जांची। निरीक्षण के दौरान पहले की तरह जगह जगह कचरे के ढेर मिले। कुछ जगह तो कचरा सड़क पर ही बिखरा था। जिससे खफा नगराधीश ने सफाई निरीक्षक विकास कुमार को सभी स्कूलों व सार्वजनिक स्थानों पर सुबह तक सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नगराधीश ने कहा कि नगर परिषद् के आठ वाहनों में से दो वाहन सुबह सुबह विद्यालयों व प्रमुख चौराहों से कूड़ा उठाकर उसे दादरी रोड़ पर बनाए गए कूड़ा कचरा प्रबंधन स्थल पर डालेंगे। बाकी छह वाहन नगर की अंदरूनी कॉलोनियों व विभिन्न वार्डों से कूड़ा उठाएंगे। सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के बाद नगराधीश ने नप कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
जहां भवन निरीक्षक सहित कुछ अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। नगराधीश ने इनको कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने रिकार्ड की भी जांच की। मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में बीपीएल परिवारों के घरों में शौचालय बनवाने की परियोजना को योजनाबद्ध तरीके से चलाया जाए।  गृहकर, प्रॉपटी टैक्स व अन्य करों की वसूली के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र नागरिकों को कम्प्यूटर से जारी किए जाएं।
विज्ञापन

नगराधीश ने नप परिसर में खड़े सेवानिवत्त कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों से रिकॉर्ड मंगवाकर इन कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के लेखा जोखा विवरण का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें