फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली में गाय नहलाने पर महिला को पीटा

Sun, 24 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
महिला को पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांव छपार में हुए झगड़े में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल अनारो देवी ने बताया कि शाम को वह अपने मकान के आगे गाय को नहला रही थी। उनके पड़ोसी ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर महिला की पड़ोसी से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इससे पड़ोसी ने तैश में आकर अपने परिवार के चार लोगों के साथ मिलकर महिला पर लोहे के सरिया व डंडो से हमला बोल दिया। आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर झगड़े को शांत करवाया। झगड़े में महिला घायल हो गई। परिजनों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें