फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Wed, 14 Oct 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंढाणा गांव में मंगलवार को एक महिला का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप  लगाया।
विज्ञापन

परिजनों के बयान पर पुलिस ने मृतका के पति और दो जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मंगलवार अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे मंढाणा गांव के एक मकान में करीब 35 वर्षीय महिला मुकेश का शव फंदे से लटकता मिला। दोपहर करीब 12 बजे मृतका के पति व अन्य ससुराल वालों ने इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। जिसके बाद मायके गांव रोहनात से परिजन गांव पहुंचे और सदर थाना पुलिस को सूचित कर बुलाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल लाई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग मृतका को तंग करते थे और अक्सर मारपीट करते थे। मृतका का पति शराब पीने का आदि  है और शराब पीकर अक्सर महिला के साथ मारपीट करता।
विज्ञापन


अब मुकेश की हत्या कर दी गई है। मृतका के दो बेटे है। पुलिस ने मृतका के मामा बादशाहपुर वासी वेदपाल की शिकायत पर मृतका के पति और दो जेठ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

मामले में सदर थाना प्रभारी उदमी राम ने बताया कि महिला का शव फंदे पर मिला है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। बयान के आधार पर मृतका के पति बिजेंद्र उर्फ बिल्लू, जेठ अजमेर व जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


करीब साढ़े आठ घंटे बाद सूचना दी
मृतक के भाई मुकेश व अन्य परिजनों ने बताया कि हत्या अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे की गई है। मगर सूचना दोपहर 12 बजे दी गई है। आरोपियों की योजना हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें