फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो घायल

Sun, 15 Nov 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात गाड़ी से बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पांवों में फ्रेक्चर आए। दोनों को सामान्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हादसा शुक्रवार देरशाम करीब साढ़े सात बजे मुंढाल में हुआ। मुंढाल वासी चाचा-भतीजा सतीश व हुसैन बाइक से जा रहे थे। अचानक पीछे से किसी गाड़ी ने टक्कर मारी और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर दोनों को सामान्य अस्पताल भिवानी लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजन बलजीत ने बताया कि हादसा देर शाम हुआ। हादसे में सतीश के पांव में फ्रेक्चर आया है। उसके पांव में रॉड डाली गई है।
विज्ञापन


हुसैन के पांव की दो अंगुलियां कट गई है और पांव में भी फ्रेक्चर है। अज्ञात वाहन का पता नहीं लगा। अस्पताल चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि मामला मुंढाल चौकी है। संबंधित चौकी पुलिस को सूचित कर दिया है। बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें