फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी कलाकंद बनाते दो काबू, सामान जब्त

Mon, 02 Nov 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन आते ही मिलावटखोरों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा ली है। बैंक कॉलोनी में दूध पाउडर और रिफाइंड तेल से कलाकंद (मिल्क केक) बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पूरे मामले का भंड़ाफोड़ किया। करीब 248 किलो तैयार मिलावटी कलाकंद बरामद किया गया। इस कलाकंद को मार्केट में सप्लाई करने की तैयारी चल रही थी। पकड़े गए दो व्यक्ति राजस्थान के है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

रविवार सुबह सीआईए पुलिस को सूचना मिली कि रोहतक रोड मारुति शोरूम के सामने बैंक कॉलोनी के एक मकान में नकली मिठाइयां बनाई जा रही है। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में सीआईए टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


वहां भारी मात्रा में तैयार माल था तो दो भट्ठियों पर और माल तैयार किया जा रहा था। सीआईए टीम ने वहां मौजूद दो व्यक्तियों को काबू कर सामान कब्जे में लिया है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तैयार माल, पाउडर दूध, रिफाइंड ऑयल, ग्लूकोज के सैंपल सील किए। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।

मकान से करीब 248 किलो तैयार कलाकंद बरामद हुआ। इसके अलावा चार कट्टे सूखा दूध, 11 टीन रिफाइंड तेल (15 किलो प्रति टीन), ग्लूकोज का ड्रम बरामद किया गया। तैयार माल करीब 73 गत्तों के डिब्बों में डाला गया था। प्रत्येक डिब्बे में 3 किलो 400 ग्राम कलाकंद था।

पुलिस ने वहां से पकड़ी दोनों भट्ठियों को भी कब्जे में ले लिया है। सायं तक मामले में कार्रवाई चलती रही। पकड़े गए दोनों राजस्थान के व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापामार टीम में इंस्पेक्टर अमित के अलावा सुरेश, सतबीर, सज्जन कुमार, राजेश, संजय, अनिल शामिल रहे। छापामार कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और खासी संख्या में लोग कार्रवाई देखने के लिए घर के बाहर खड़े देखे गए।
--

सिर्फ 15 दिन के लिए किराये पर लिया था मकान
सिर्फ फेस्टिवल सीजन का फायदा उठाने के लिए ही राजस्थान के दोनों व्यक्ति यहां आए। दोनों को आए अभी सप्ताहभर ही हुआ है और दोनों की दीपावली तक यहां रुककर इस तरह मिलावटी कलाकंद बना फायदा उठाने की योजना थी इसलिए केवल 15 दिन के लिए मकान को किराये पर लिया था।
--


गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद यहां छापामारी की गई। यहां रिफाइंड ऑयल, पाउडर के दूध से कलाकंद बनाया जा रहा था। दो युवकों को पकड़ा है। पकड़े गए युवकों में राजस्थान के नागौर जिले के सुखदेव और अलवर जिले के निवासी बिजेंद्र शामिल है। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

- अमित कुमार, इंस्पेक्टर, इंचार्ज सीआईए

मकान में कलाकंद बनाया जा रहे था। यहां तैयार माल और रॉ मैटीरियल के सैंपल लिए है। सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
- डा. मनीष पचार, डिप्टी सिविल सर्जन
---------
घी की जगह रिफाइंड, दूध की जगह पाउडर
कलाकंद बनाने में मिलावटी और निम्न स्तर के खाद्य पदार्थों का प्रयोग किया जा रहा था। कलाकंद में घी की जगह रिफाइंड ऑयल का प्रयोग किया जा रहा था वह भी राजस्थान की किसी लोकल कंपनी का। इसी तरह भैंस के दूध की जगह पाउडर दूध का प्रयोग किया जा रहा था। यहां भी पाउडर का दूध अच्छी क्वालिटी का नहीं था। चीनी के साथ घुले ग्लूकोज का भी प्रयोग किया जा रहा था। रिफाइंडर ऑयल और पाउडर के दूध से बना कलाकंद स्वास्थ्य के लिए कितना घातक होगा, सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये हो सकते हैं नुकसान
* शुरूआती तौर पर पेट में खराबी उल्टी-दस्त हो सकता है।
* मिलावटी खाद्य सामग्री का सीधा असर लीवर पर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें