फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की धुनाई कर मकान से चुराए पौने चार लाख की नगदी और आभूषण

Sun, 27 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मजदूर की धुनाई कर चोर आढ़ती के मकान से करीब पौने चार लाख की नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। आढ़ती रिश्तेदारी में शहर से बाहर गया हुआ है। सूचना के बाद पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात चोरों ने अनाज मंडी के पीछे मंडी टाउनशिप में आढ़ती सुरेंद्र के मकान को अपना निशाना बनाया। सुरेंद्र अपनी परिवार समेत रिश्तेदारी में कोलकाता गया हुआ है। वह 24 दिसंबर को गया था। सुरेंद्र के मकान के साथ ही एक मकान निर्माणाधीन है। सुरेंद्र ने वहां कार्यरत एक मजदूर की जिम्मेवारी उसके घर में सोने और मकान का ध्यान रखने की लगाई। मिस्त्री कृष्ण के अनुसार शुक्रवार रात वह करीब 11 बजे घर में सोने के लिए आया तो उसे अंदर से आवाज आई। जब शोर मचाया तो अंदर से निकले चार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। सुरेंद्र के परिजन रामनिवास ने बताया कि कृष्ण ने सुबह उन्हें इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी मौके से फिंगर प्रिंट लिये। रामनिवास ने बताया कि वे अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने सभी चीजों को खंगाला है। चोर मकान से करीब तीन लाख की नगदी व करीब 75 हजार के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले में  अनाज मंडी चौकी इंचार्ज दलबीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना आई है। मामले की जांच की जा रही है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
निर्माणाधीन मकान से की एंट्री
अब तक की जांच में सामने आया कि चोर साथ लगते निर्माणाधीन मकान के साथ लगती दीवार से घर में घुसे। वहां छत के रास्ते किचन से होते हुए घर में अंदर प्रवेश किया और दो कमरों से सामान चोरी किया।
विज्ञापन

मजदूर पर भी शक की सूई
अब तक चोर बंद मकानों को ही अपना निशाना बनाते आए है। सुरेंद्र का मकान भी बंद था मगर मजदूर कृष्ण बाद में आया। कृष्ण ने बताया कि चार युवक थे, जो मारपीट कर सामान चोरी कर ले गए। रात 11 बजे की घटना की सूचना सुबह उसने मकान मालिक के परिजनों को दी। बयानों के आधार पर उस पर भी पुलिस का शक है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें