फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रक चालकों से मारपीट कर छीने रुपये

Tue, 12 Jul 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क के बीच बैठकर शराब पी रहे युवकों को टोकना तीन ट्रक चालकों को महंगा पड़ा। युवकों ने ट्रक चालकों की धुनाई कर करीब 95 सौ रुपये नगदी छीन ली और फरार हो गए। घायल चालकों ने सदर थाना पुलिस में शिकायत की। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है। रोहतक जिले के गांव पाकस्मा निवासी हंसराज, सुनील, गांव कंसाला वासी विरेंद्र अपने ट्रक में रोडी व क्रेशर भरकर तोशाम से रोहतक जा रहे थे। गांव दिनोद के पास बाइक सवार पांच-छह युवकों ने उनकी गाड़ियों को रुकवाया और तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। शीशे तोड़ डाले। चालक हंसराज से 95 सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। घायल चालक सुबह सदर थाना पहुंचे और सारी आप बीती बताई। घायल हंसराज, सुनील व विरेंद्र ने बताया कि दिनोद गांव के पास पांच-छह युवक सड़क के बीच बैठकर  शराब पी रहे थे। उन्होंने रास्ते से हटने के लिए कहां तो झगड़ा करने लगे। फिर भी वे वहां झगड़ा करने की बजाए अपनी गाड़ियों में बैठकर चल पड़े। जब वे दिनोद गांव में देवसर मोड़ के पास पहुंचे तो वे सभी युवक अपनी बाइकों से पीछा करते हुए आए और गाड़ियों के आगे अपनी बाइक लगा दी। इसके बाद गाड़ी रोकी तो तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

चालक हंसराज ने बताया कि उससे मारपीट कर रुपये, एक मोबाइल छीन ले गए। उन्होंने तुरंत पुलिस के पास फोन किया। रात को ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मगर घायल नहीं मिले।
विज्ञापन

मामले में एसएचओ सदर थाना जय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही साफ होगा कि आपसी मारपीट का विवाद है या रुपये भी छीने गए है। बता दें कि आपराधिक किस्म के लोगों को पकड़ने व उन्हें रोकने के लिए शुक्रवार रात करीब 10 बजे से शनिवार सुबह चार बजे तक पुलिस ने नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के अगले ही दिन यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें