फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन-दहाड़े एटीएम तोड़ रुपये ले उड़े चोर

Tue, 24 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के अति व्यस्त चौराहा हांसी गेट चौक के पास सुबह करीब सवा आठ बजे देना बैंक का एटीएम तोड़ दो चोर नगदी ले उड़े। लुटेरे इतने शातिर थे कि चैंबर के अंदर घुसकर केवल लोहे की रॉड, पेचकस व अन्य औजारों से मशीन तोड़ी और नकदी निकालने में भी कामयाब रहे। एटीएम मशीन से नकदी निकालने की संभवतया यह पहली घटना है। एटीएम से कितनी राशि लुटेरों के हाथ लगी, इस पर अभी संशय है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। फिलहाल पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि 20 हजार रुपये ही चोरी हुए है।
विज्ञापन

चोरों ने सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे हांसी गेट स्थित हलवासिया मॉल में देना बैंक के एटीएम को अपना निशाना बनाया। दो युवक लोहे की रॉड,  पेचकस व अन्य औजारों के सहारे मशीन तोड़ नगदी चोरी कर ले गए। मशीन तोडने और रुपये निकालने का पूरा माजरा एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। सुबह बैंक कर्मी आए तो चोरी का पता लगा और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। जिसमें 25 से 30 वर्ष के दो युवक मशीन को तोड़ नगदी निकालते नजर आ रहे है। नगदी कितनी गायब हुई, यह अभी नहीं पता चल पाया है। बैंक मैनेजर डीएस चौहान ने बताया कि मशीन तोड़कर नगदी निकाली गई है। इसकी शिकायत पुलिस व बैंक उच्च अधिकारियों को दी गई है। फुटेज में चेहरे साफ हैं।
मामले की जांच कर रहे टीआईटी चौकी इंचार्ज बीर सिंह ने बताया कि नगदी अभी साफ नहीं है कि कितनी चोरी हुई है। चोरी की शिकायत पर दो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें